बकानी 06 अप्रैल। कस्बे में बिगड़ती पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नागरिकों ने जलदाय विभाग की सहायक अभियंता भावना मेहरा और कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार जलापूर्ति कम दबाव के साथ हो रही है, जिससे आमजन के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
हैंडपंप और ट्यूबवेलों पर पानी लेने वालों की भीड़ लगी हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जलदाय विभाग पूरी टंकी भरकर जलापूर्ति करने की बजाय केवल कम टंकी भरकर आपूर्ति कर रहा है। सारोंतिया मोहल्ला, रावण बरडी और मांचलपुर रोड क्षेत्र में स्थिति और अधिक खराब है, जहां मात्र 15-20 मिनट ही पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
भीषण गर्मी में पानी की आवश्यकता अधिक होती है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि किसी कर्मचारी की गलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
समाजसेवी आशिक हुसैन नीलगर, बालमुकुंद वर्मा, लोकेश कुमार, श्यामलाल, दिनेश कुशवाह और अनीस मोहम्मद ने जलापूर्ति में सुधार की मांग की। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बिगड़ी जलापूर्ति सुधारने का आश्वासन दिया है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




