जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को बकानी तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने आंतरिक लेखा जांच में इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भेजने, भू-अभिलेख शाखा के लंबित रिकॉर्ड को जिला अभिलेखागार में जमा कराने और पंजीयन कार्य में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 34 लंबित नामांतरण और 9 सीमाज्ञान प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं का समाधान करने और चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान तहसीलदार रतन लाल भील सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




