Categories लोड हो रही हैं...

बकानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन जारी

बकानी में वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन जारी, बाजारों में गंदगी और जाम नालियों से आमजन परेशान, प्रशासन पर नाराजगी बढ़ी।

रमेश चंद्र शर्मा28 April 2026
बकानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन जारी

बकानी कस्बे में समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते कस्बे में जगह-जगह कचरे और गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच अभी तक किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बन पाई है। हालात यह हैं कि मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर कचरे के कारण नालियां जाम हो गई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के साथ यह सहमति बनी थी कि हर महीने की 1 से 7 तारीख के बीच वेतन उनके बैंक खातों में जमा करवा दिया जाएगा, लेकिन बार-बार केवल आश्वासन ही दिया जाता है और वादे पूरे नहीं किए जाते।

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में देरी के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने और राशन सामग्री खरीदने में भी दिक्कतें हो रही हैं। मजबूरन उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उनका साफ कहना है कि जब तक समय पर वेतन नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस हड़ताल का सबसे अधिक असर बकानी के व्यस्त मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। शादी सीजन के चलते बाजार में ग्राहकों की भीड़ रहती है, लेकिन गंदगी, कीचड़ और सड़कों पर बहते गंदे पानी के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

छह दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से कस्बेवासियों और सफाई कर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BakaniNews #SafaiKarmchari #StrikeUpdate #RajasthanNews #LocalIssue #GarbageProblem #PublicIssue #SalaryIssue #Hadtal #eNewsBharat