बकानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.70 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है, जबकि स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार देर रात गश्त पर थी। इसी दौरान रात करीब 12:25 बजे बकानी-रटलाई सड़क मार्ग पर बकानी की ओर से आ रही बाइक नंबर RJ17 JS 0014 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बाइक चालक कैलाश पुत्र शिवलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी खोली के पास से 15.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी कैलाश ने बताया कि वह यह स्मैक पिड़ावा निवासी सुरेश तंवर से खरीदकर लाया था।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने स्मैक की पुड़िया बनाकर बकानी क्षेत्र में कुछ लोगों को बेचा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बिक्री के 2350 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को रटलाई थाना प्रभारी लोकेश मीणा को सुपुर्द किया गया है। वहीं स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी सुरेश तंवर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




