Categories लोड हो रही हैं...

बकानी पुलिस ने स्मैक तस्करी मामले में युवक को गिरफ्तार किया

बकानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15.70 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी है।

रमेश चंद्र शर्मा7 May 2026
बकानी पुलिस ने स्मैक तस्करी मामले में युवक को गिरफ्तार किया

बकानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.70 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है, जबकि स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार देर रात गश्त पर थी। इसी दौरान रात करीब 12:25 बजे बकानी-रटलाई सड़क मार्ग पर बकानी की ओर से आ रही बाइक नंबर RJ17 JS 0014 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बाइक चालक कैलाश पुत्र शिवलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी खोली के पास से 15.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी कैलाश ने बताया कि वह यह स्मैक पिड़ावा निवासी सुरेश तंवर से खरीदकर लाया था।

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने स्मैक की पुड़िया बनाकर बकानी क्षेत्र में कुछ लोगों को बेची थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बिक्री के 2350 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को रटलाई थाना प्रभारी लोकेश मीणा को सुपुर्द किया गया है। वहीं स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी सुरेश तंवर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बकानी #स्मैकतस्करी #पुलिसकार्रवाई #एनडीपीएसएक्ट #राजस्थानन्यूज #अपराधसमाचार #गिरफ्तारी #TrendingNews