Categories लोड हो रही हैं...

बकानी पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार, 1.247 किलो गांजा बरामद

झालावाड़ के बकानी में पुलिस ने कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

रमेश चंद्र शर्मा22 April 2026
बकानी पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार, 1.247 किलो गांजा बरामद

झालावाड़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बकानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं वृत्त अधिकारी हर्षराज सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

बकानी थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि आगरिया सड़क जोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय में दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नारायण सिंह (37 वर्ष), निवासी मांगलिया गांव उर्फ गोविंदपुरा और अंकित (20 वर्ष), निवासी थोबड़िया खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अवैध गांजा लाकर आगे सप्लाई करने का काम करते थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारी और जवान भी शामिल रहे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें। Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24 X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BakaniPolice #JhalawarNews #GanjaSeizure #NDPSAct #RajasthanCrime #DrugSmuggling #PoliceAction #BreakingNews #IllegalDrugs #eNewsBharat

बकानी पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार, 1.247 किलो गांजा बरामद | eNews Bharat