बकानी — रमेश चंद्र शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बकानी में सेवा योजना +2 सप्त दिवसीय शिविर का विधिवत शुभारंभ 14 मार्च शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि सत्यनारायण इंदौरा (शारीरिक शिक्षक) और अध्यक्ष प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में नाथूलाल सुमन, संदीप राठौर, श्रीमती राजेश मीणा, कुलदीप नामा और कथा केशव पाटीदार उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के प्रभारी देवेंद्र कुमार नागर ने शिविर के दौरान होने वाले गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने सेवा योजना +2 के महत्व और लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
शिविर में कुल 50 स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर की सफाई, पौधों को पानी देने और पर्यावरण संवर्धन कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




