कृषि उपज गौण मंडी बकानी में कृषि जिंसों की अत्यधिक आवक के चलते व्यापारियों को खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए व्यापार संघ ने सर्वसम्मति से एक दिन का साप्ताहिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया।
मंडी में तिलहन संघ की ढुलाई के कारण बड़ी मात्रा में कृषि जिंस पहुंच रही है, जिससे खरीद और व्यवस्थापन में बाधा उत्पन्न हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस अवकाश के दौरान सभी खरीदे गए माल को सुव्यवस्थित किया जाएगा, ताकि आगे की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
व्यापार संघ के इस निर्णय के अनुसार 24 अप्रैल शनिवार को अवकाश रखा जाएगा। वहीं तिलहन संघ द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार 25 अप्रैल को भी मंडी परिसर में कृषि जिंस की खरीदारी नहीं होगी और तौल कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
इस निर्णय से मंडी में कार्य व्यवस्था को संतुलित करने और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




