Categories लोड हो रही हैं...

बकानी मंडी के बाहर फसल खरीदने पर लगेगा जुर्माना

बकानी कृषि उपज गोण मंडी में मंडी परिसर के बाहर फसल खरीदने वाले व्यापारियों पर 21 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया।

रमेश चंद्र शर्मा17 June 2026
बकानी मंडी के बाहर फसल खरीदने पर लगेगा जुर्माना

बकानी मंडी के बाहर फसल खरीदने पर लगेगा 21 हजार रुपये जुर्माना

कृषि उपज गोण मंडी बकानी में व्यापारियों की बैठक आयोजित कर मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और किसानों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब मंडी परिसर के बाहर कृषि जिंसों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

बकानी नगर में संचालित कृषि उपज गोण मंडी कई वर्षों से कभी नियमित रूप से संचालित होती रही तो कभी बंद रहने के कारण किसानों और व्यापारियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि पिछले कुछ समय से मंडी में कृषि जिंसों की तुलाई और खरीद-फरोख्त नियमित रूप से जारी है।

इसके बावजूद कुछ व्यापारी अपने निजी प्रतिष्ठानों पर किसानों की फसलों की खरीद कर रहे थे, जिससे मंडी नियमों का उल्लंघन हो रहा था। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा करने के बजाय स्वयं मंडी समिति के व्यापारियों ने अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निर्णय लिया।

मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र घाटिया ने बताया कि बकानी गोण मंडी के सभी व्यापारियों की सहमति से यह फैसला लिया गया है कि कृषि जिंसों की खरीद-फरोख्त केवल मंडी परिसर के अंदर ही की जाएगी। किसानों की फसलों की तुलाई प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मंडी परिसर में होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यापारी अपने निजी प्रतिष्ठान पर किसानों की फसल खरीदते या तुलाई करते हुए पाया गया तो उससे मंडी समिति द्वारा 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यह निर्णय मंडी के सभी व्यापारियों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है।


News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BakaniMandi #KrishiUpajMandi #FarmersNews #MandiNews #AgricultureNews #RajasthanNews #Bakani #CropTrading #FarmersBenefit #MarketRegulation #eNewsBharat #LocalNews

बकानी मंडी के बाहर फसल खरीदने पर लगेगा जुर्माना | eNews Bharat