Categories लोड हो रही हैं...

बकानी मंडी में आवक बढ़ने से तीन दिन अवकाश घोषित

बकानी मंडी में गेहूं की भारी आवक और सड़क निर्माण कार्य के चलते जगह की कमी, 26 से 29 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया।

रमेश चंद्र शर्मा25 April 2026
बकानी मंडी में आवक बढ़ने से तीन दिन अवकाश घोषित

कृषि उपज गौण मंडी में इन दिनों गेहूं सहित अन्य कृषि जिंसों की व्यापक आवक के चलते अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा खरीदा गया माल छाया स्थल पर रखा हुआ है, जिससे स्थान की भारी कमी हो गई है।

मंडी व्यवस्थापक लखन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी परिसर में नवीन सड़क निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा तिलहन संघ द्वारा खरीदे गए रबी फसल के माल का उठाव भी नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

मंडी परिसर के सामने सड़क निर्माण कार्य के चलते किसानों और व्यापारियों के वाहन मंडी शेड के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। खुली नीलामी के दौरान किसानों को अपनी जिंस खाली करने और वाहनों को खड़ा करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन सभी समस्याओं को देखते हुए मंडी प्रशासन ने 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। व्यवस्थाएं सुचारु होने के बाद ही मंडी में तौल-कांटा कार्य पुनः शुरू किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बकानी_मंडी #कृषि_समाचार #गेहूं_आवक #मंडी_अवकाश #राजस्थान_न्यूज #FarmerNews #MandiUpdate #eNewsBharat