Categories लोड हो रही हैं...

बकानी में गहराया जल संकट, चार दिन बाद पहुंचा पानी

बकानी कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था चरमराने से कई मोहल्लों में चार-पांच दिन से पानी नहीं पहुंचा। लोगों में जलदाय विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

रमेश चंद्र शर्मा12 June 2026
बकानी में गहराया जल संकट, चार दिन बाद पहुंचा पानी

बकानी में जल संकट गहराया, जलापूर्ति व्यवस्था ‘वेंटिलेटर’ पर

चार दिन बाद टपका पानी, कई मोहल्ले अब भी प्यासे, विभाग के खिलाफ फूटा आक्रोश

झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जलदाय विभाग की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। मंसूरी मोहल्ले में चार दिन के लंबे इंतजार के बाद पानी की सप्लाई हुई, जबकि बस स्टैंड स्थित माताजी वाली लाइन के उपभोक्ता अब भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गुरुवार को इस क्षेत्र में जलापूर्ति का निर्धारित शेड्यूल होने के बावजूद नलों में पानी नहीं पहुंचा।

इसी प्रकार रावण बरडी, सारोतिया मोहल्ला, मांचलपुर रोड तथा जुलानिया मोहल्ले सहित कई इलाकों में लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कई घरों में पीने का पानी तक समाप्त हो चुका है, जिससे परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कस्बे के लोगों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था दिन-प्रतिदिन सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जलदाय विभाग के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

लगातार फेल हो रही जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर कस्बेवासियों में जलदाय विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

जन चेतना विकास मोर्चा बकानी के अध्यक्ष आशिक हुसैन नीलगर ने बताया कि कस्बे की बिगड़ी हुई पेयजल व्यवस्था को लेकर समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अधिकारियों को भी स्थिति का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों एवं आमजन से विचार-विमर्श कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

पाइपलाइन फूटने से आई समस्या

इस संबंध में जलदाय विभाग बकानी के कनिष्ठ अभियंता चिरोंजीलाल ने बताया कि छापी की पाइपलाइन रास्ते में फूट जाने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है। विभाग द्वारा समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही पेयजल व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा।

फिलहाल कस्बे के हजारों लोगों की निगाहें विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं और सभी को नियमित जलापूर्ति बहाल होने का इंतजार है


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BakaniNews #JhalawarNews #WaterCrisis #JaldayVibhag #PeyjalSankat #WaterSupply #RajasthanNews #PublicIssue #LocalNews #Bakani #Jhalawar #DrinkingWaterProblem #PublicProtest #eNewsBharat

बकानी में गहराया जल संकट, चार दिन बाद पहुंचा पानी | eNews Bharat