अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकानी वन विभाग ने पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई उप जिला वन संरक्षक झालावाड़ के सख्त निर्देशों के बाद की गई।
वन विभाग बकानी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल झालावाड़ के गश्ती दल को सूचना मिली थी कि बकानी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। सभी जब्त वाहनों को बकानी परिसर में खड़ा कर दिया गया है।
रेंज वन अधिकारी बकानी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में गश्ती दल प्रभारी विजय सिंह, सहायक वनपाल अरुण कुमार, वन संरक्षक हनुमान प्रसाद और वनरक्षक अमित कुमार सहित विभागीय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




