Categories लोड हो रही हैं...

बकानी साप्ताहिक हाट में भारी वाहन, नियमों की खुली अनदेखी

बकानी साप्ताहिक हाट में भारी वाहनों की आवाजाही से दुकानदारों और ग्रामीणों को परेशानी हुई, प्रशासनिक नियमों की खुलेआम अनदेखी और यातायात अव्यवस्था सामने आई।

रमेश चंद्र शर्मा27 April 2026
बकानी साप्ताहिक हाट में भारी वाहन, नियमों की खुली अनदेखी

बकानी कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान शनिवार को हॉट चौक परिसर में भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इस दौरान दुकानदारों और खरीदारी करने आए ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग जब साप्ताहिक हाट में खरीदारी कर रहे थे, तभी भारी लोडिंग वाहन और बसें बिना रोकटोक बाजार परिसर में प्रवेश कर गईं। इससे दुकानदारों को अपना सामान समेटना पड़ा और दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस को निकालते समय सड़क पर खड़े ठेले और फल-फ्रूट विक्रेताओं को भी अपना सामान हटाना पड़ा, तब जाकर बस आगे बढ़ सकी। जबकि नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का स्पष्ट बोर्ड भी लगा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास सड़क मार्ग होने के बावजूद भारी वाहन कस्बे के बीच से होकर गुजर रहे हैं, जिससे हर सप्ताह हाट के दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और उचित यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BakaniNews #JhalawarNews #TrafficIssue #WeeklyMarket #RajasthanNews #LocalNews #PublicProblem #HeavyVehicle #HindiNews #eNewsBharat

बकानी साप्ताहिक हाट में भारी वाहन, नियमों की खुली अनदेखी | eNews Bharat