Categories लोड हो रही हैं...

बकानी में गौ सम्मान अभियान, पीएम को सौंपा गया ज्ञापन

बकानी में गौ सम्मान अभियान के तहत गौ भक्तों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, गौ संरक्षण और राष्ट्रीय दर्जा की मांग उठाई गई।

रमेश चंद्र शर्मा27 April 2026
बकानी में गौ सम्मान अभियान, पीएम को सौंपा गया ज्ञापन

बकानी में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत समस्त गौ भक्तों, संत समाज, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम तहसील में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कार्यवाहक तहसीलदार को दिया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि संपूर्ण भारत में अखिल वेदलक्षणा गौ माता (देशी गोवंश) की विधिवत सेवा एवं संरक्षण हेतु एक केंद्रीय कानून बनाया जाए और अलग मंत्रालय की स्थापना की जाए। गौ भक्तों ने इसे सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण विषय बताते हुए गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान देने की अपील की।

ज्ञापन में कहा गया कि देशी गोवंश भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और जब तक गौ माता सुरक्षित नहीं होगी, तब तक संस्कृति पूर्ण नहीं मानी जा सकती। इसमें पिछले वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों जैसे अयोध्या राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने का भी उल्लेख किया गया।

गौ भक्तों ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देकर आत्मनिर्भर भारत और प्राकृतिक खेती के लक्ष्य को भी मजबूत किया जा सकता है। इससे रासायनिक खेती पर निर्भरता कम होगी और किसान लाभान्वित होंगे।

ज्ञापन से पहले बाजार चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर पर गौ भक्त एकत्र हुए और वहां से डीजे के साथ भव्य रैली निकाली गई। यह रैली हॉट चौक, बस स्टैंड होते हुए तहसील परिसर पहुंची।

इस रैली में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता, गौशालाओं के सदस्य, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BakaniNews #GauMata #CowProtection #RajasthanNews #SocialMovement #HinduOrganization #VHP #BajrangDal #RSS #eNewsBharat

बकानी में गौ सम्मान अभियान, पीएम को सौंपा गया ज्ञापन | eNews Bharat