Categories लोड हो रही हैं...

बकानी में डे-नाइट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता, मनोहर थाना विजेता

बकानी में आयोजित डे-नाइट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में मनोहर थाना टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

रमेशचंद शर्मा20 June 2026
बकानी में डे-नाइट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता, मनोहर थाना विजेता

एक दिवसीय डे-नाइट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता संपन्न, मनोहर थाना टीम बनी विजेता

बकानी। बकानी नगर में जितेंद्र मेहर अध्यापक के तत्वावधान में 19 जून को आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में झालावाड़, मनोहर थाना एवं बकानी की टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जितेंद्र मेहर अध्यापक द्वारा किया गया। इस अवसर पर शूटिंग बॉल क्लब के सदस्यों ने साफा एवं माला पहनाकर आयोजक का सम्मान किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही बकानी के वरिष्ठ खिलाड़ी वाहिद भाई गौरी, सत्तार भाई उस्ताद, मुकुट शर्मा (सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक) एवं असगर बैग को शूटिंग बॉल खेल मैदान के विकास में योगदान के लिए शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला झालावाड़ और मनोहर थाना के बीच खेला गया, जिसमें झालावाड़ टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला बकानी जूनियर और झालावाड़ के बीच हुआ, जिसमें भी झालावाड़ ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में बकानी सीनियर और मनोहर थाना आमने-सामने रहे, जिसमें मनोहर थाना विजेता रही।

फाइनल मुकाबला झालावाड़ और मनोहर थाना के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मनोहर थाना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में आयोजक जितेंद्र कुमार मेहर ने विजेता मनोहर थाना टीम को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं गोविंद मेहर (जियाजी बकानी वाले) एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरीश गर्ग ने उपविजेता झालावाड़ टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में बेस्ट शूटर का पुरस्कार अरविंद कुमार को, बेस्ट प्लेयर का सम्मान अब्दुल सलाम (शारीरिक शिक्षक) को तथा बेस्ट नेटर का पुरस्कार असगर बैग को प्रदान किया गया। आयोजन के अंत में सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में चंदन चतुर्वेदी (जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ), सत्तार भाई, गोपाल बावरा, हरीश गर्ग, विनय शर्मा, गोपाल प्रसाद निगम, चेतन कुमुद, विशाल सेन, आरिफ भाई, अकबर भाई, यूनुस मंसूरी सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bakani #ShootingBall #SportsNews #Jhalawar #ManoharThana #RajasthanSports #DayNightTournament #SportsCompetition #LocalSports #JhalawarNews #BakaniNews #SportsUpdate #eNewsBharat #eNewsRajasthan #RajasthanNews #Tournament #Winner #SportsEvent #BreakingNews #IndiaSports #enewsbharat #enewsrajasthan

बकानी में डे-नाइट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता, मनोहर थाना विजेता | eNews Bharat