Categories लोड हो रही हैं...

बकानी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित

बकानी में भाजपा मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके राष्ट्रहित में योगदान को याद किया।

आयुष गुप्ता23 June 2026
बकानी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बकानी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्रहित में दिए गए उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल भारतीय जनसंघ के संस्थापक ही नहीं थे, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था का विरोध किया तथा देश की एकता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल प्रभारी हेमंत शर्मा, मंडल महामंत्री हरीश व्यास, उप प्रधान विजयानंद आलिया, हेमकरण गौड़, शकील भाई, रफीक भाई, शिवनारायण तंवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BJP #Bakani #ShyamaPrasadMukherjee #BalidanDiwas #PoliticalNews #JhalawarNews #RajasthanNews #BJPBakani #Tribute #eNewsBharat

बकानी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित | eNews Bharat