बकानी में भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल शर्मा का सम्मान किया
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा मंडल बकानी द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों के संबंध में चर्चा की तथा मोहनलाल शर्मा के विचार भी जाने। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी निरंतर जनसंपर्क अभियान चला रही है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री हरीश व्यास, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमराज कुशवाहा, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मेडतवाल, मीडिया प्रभारी नरोत्तम प्रजापति, हेमकरण गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




