Categories लोड हो रही हैं...

बकानी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बकानी में भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

रमेश चंद्र शर्मा5 May 2026
बकानी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर भाजपा मंडल बकानी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर बस स्टैंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम चंद शर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और स्थिर शासन चाहती है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री मनोज कुमार मुंजा, रिंकू उर्फ हेमराज कुशवाहा, फूलचंद गुप्ता, हेमकरण गौड़ सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने “भाजपा जिंदाबाद” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाकर उत्साह व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत से यह साबित होता है कि जनता भयमुक्त राजनीति और रोजगार देने वाली सरकार पर भरोसा जता रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#भाजपा #बकानी #चुनावपरिणाम #विजयउत्सव #नरेंद्रमोदी #राजनीति #BJP #Trending #ElectionResults #IndiaPolitics

बकानी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न | eNews Bharat