बकानी में राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का गुरुवार को अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग संभाग कोटा डॉ. अंजना शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और उपचार सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान चिकित्सालय प्रभारी डॉ. जुगल किशोर शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, वहीं औषधि भंडारण, मरीजों की सुविधाओं और उपचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद अतिरिक्त निदेशक ने निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया और ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा बकानी में 10 बेड का ब्लॉक आयुष चिकित्सालय स्थापित किया गया है, जिसमें आयुर्वेद, पंचकर्म, क्षार सूत्र, अग्निकर्म के साथ होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
वर्तमान में चिकित्सालय का संचालन पंचायत द्वारा उपलब्ध भवन, खेड़ा रोड पर किया जा रहा है, जहां स्थानीय मरीजों को नियमित आयुर्वेद परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




