Categories लोड हो रही हैं...

बकानी पुलिस ने जानलेवा हमले के दो सगे भाई गिरफ्तार किए

झालावाड़ के बकानी थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी और लकड़ी से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया।

रमेश चंद्र शर्मा17 June 2026
बकानी पुलिस ने जानलेवा हमले के दो सगे भाई गिरफ्तार किए

बकानी पुलिस ने जानलेवा हमले के दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बकानी क्षेत्र के गांव भुम्माड़ा में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 6 जून को घायल दिलीप कुमार पुत्र परमानंद गुर्जर (38) निवासी घुमड़ा ने सीएचसी बकानी में पर्चा बयान दर्ज कराया था। उसने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने बड़े भाई भगवान सिंह के घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही घनश्याम और पूनमचंद पुत्र मांगीलाल वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर अचानक हमला कर दिया।

आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लकड़ी से दिलीप कुमार तथा उसके भाई भगवान सिंह के सिर और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह करेड़ा (आईपीएस) के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी घनश्याम (28) पुत्र मांगीलाल निवासी भुम्माड़ा, थाना बकानी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है तथा अन्य आरोपी के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BakaniPolice #JhalawarPolice #CrimeNews #AttemptToMurder #RajasthanCrime #PoliceAction #Bakani #Jhalawar #BreakingNews #eNewsBharat #RajasthanNews #CrimeUpdate #GujjarCommunity #LatestNews #PoliceInvestigation

बकानी पुलिस ने जानलेवा हमले के दो सगे भाई गिरफ्तार किए | eNews Bharat