Categories लोड हो रही हैं...

बागोड़ा शिक्षा विभाग ने किया प्रवेश अभियान को सफल संचालन

बागोड़ा शिक्षा विभाग ने मासिक बैठक में प्रवेशोत्सव, सर्वे, नामांकन वृद्धि और पाठ्यपुस्तक वितरण पर चर्चा की, कोई भी बालक प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा।

रामाराम सोलंकी6 April 2026
बागोड़ा शिक्षा विभाग ने किया प्रवेश अभियान को सफल संचालन

उपखंड स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को ब्लॉक बागोड़ा शिक्षा विभाग की मासिक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवाना राम बिश्नोई ने की। बैठक में बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सभी पीईईओ ने भाग लिया।

बैठक में सघन प्रवेशोत्सव अभियान, हाउसहोल्ड सर्वे, नवीन सत्रारंभ, नामांकन वृद्धि, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग, शाला संबंलन, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, लाडो प्रोत्साहन योजना, एमडीएम संचालन, जर्जर भवन सुरक्षा, शिक्षकों का वेतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीबीईओ भगवाना राम बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान सत्रारंभ के साथ नवीन प्रवेश कार्यक्रम आरंभ हो गया है। किसी भी बालक या बालिका को प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए। हर घर का सर्वे कर प्रवेश योग्य बच्चों का चिन्हीकरण किया जाएगा। नामांकन वृद्धि और डोर-टू-डोर सर्वे पर सभी फील्ड अधिकारी अधिकतम ध्यान देंगे।

बैठक में आरपी हिंगलाज दान चारण, पुख राज बिश्नोई, सुखा राम परासिया, सुखराम खिलेरी, चंद्रपाल बिश्नोई, भागीरथ राम, सत्ता राम, अनिल कुमार, रतन लाल, मैकमिलन, श्रीराम बेनीवाल, कृष्ण कुमार, मदन सिंह सहित कई प्रधानाचार्य और संस्था प्रधान उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BagodaEducation #PraveshAbhiyan2026 #SchoolEnrollment #ShalaDarpan #FreeTextbooks #MDMScheme #EducationUpdate #PEEO #LocalNews #eNewsBharat

बागोड़ा शिक्षा विभाग ने किया प्रवेश अभियान को सफल संचालन | eNews Bharat