पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने लगाया परिंडा, दिया संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बागोड़ा के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने "एक पेड़, एक जीवन" का संदेश देते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण दिवस का बैनर प्रदर्शित कर जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बागोड़ा पुलिस थाने पहुंचकर पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु परिंडे भी लगाए। विद्यार्थियों ने भीषण गर्मी में पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से भी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाने तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने की अपील की।
कार्यक्रम में सहायक आचार्य पंकज सिंह राठौड़ की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर छात्राएं कविता, नीतू, विमला, सीता, हेवन एवं पिंटा तथा छात्र पीराराम जाट, धर्मेश जाट, सुनील जाट, हबताराम, अरविंद, रमेश, मुकेश, रणजीत, सुरेश, उम्मेद खान, ताराराम, जबराराम परिहार, जगदीश एवं श्रवण चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, पक्षियों की सेवा करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




