Categories लोड हो रही हैं...

बागोड़ा में मेघवाल समाज ने परंपरागत रीति से किया होलिका दहन

बागोड़ा उपखंड मुख्यालय में मेघवाल समाज ने पारंपरिक विधि-विधान से होलिका दहन किया। कार्यक्रम में महिलाओं के मंगल गीत, युवाओं का उत्साह और समाज की बड़ी भागीदारी रही।

रामाराम सोलंकी5 March 2026
बागोड़ा में मेघवाल समाज ने परंपरागत रीति से किया होलिका दहन

मेघवाल समाज ने परंपरागत रीति-रिवाजों से किया होली दहन, उमड़ा उत्साह

बागोड़ा उपखंड मुख्यालय में मेघवाल समाज द्वारा होली दहन का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेघवालों के वास में निर्धारित स्थल पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। बागोड़ा पुलिस थाना से एएसआई नरसाराम चौधरी, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल शांति लाल पंचाल और भरत कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली।

इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। वहीं युवाओं ने ढोल और थाली की थाप पर उत्साह व्यक्त किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

होली दहन के मौके पर बागोड़ा सरपंच प्रतिनिधि मदन सिंह चौहान, नरपत कुमार सोलंकी, रमेश कुमार सोलंकी, छगनाराम सोलंकी, भानाराम सोलंकी, बाबूराम सोलंकी, नारायण कुमार सोलंकी, महेंद्र कुमार सोलंकी, सोलाराम सोलंकी, फुसा राम सोलंकी, प्रभु राम सोलंकी और पप्पू सोलंकी सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर हर्ष और उमंग का माहौल बना रहा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BagodaNews #RajasthanNews #HolikaDahan #MeghwalSamaj #HoliFestival #CulturalNews #IndiaNews #eNewsBharat

बागोड़ा में मेघवाल समाज ने परंपरागत रीति से किया होलिका दहन | eNews Bharat