उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मेघवाल समाज का 11वां-12वां प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम महंत गणेशनाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रविशेखर मेघवाल और रमीला मेघवाल उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी मदन सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। डीवाईएसपी शंकरलाल मंसूरिया और भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान समाज की 210 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें छात्र-छात्राएं, नव नियुक्त कर्मचारी, नवोदय विद्यालय चयनित विद्यार्थी, खेल प्रतिभाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और भामाशाह शामिल रहे।
मुख्य अतिथि रविशेखर मेघवाल ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। महंत गणेशनाथ महाराज ने शिक्षा को विकास का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। वहीं बाबूलाल मेघवाल ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक और युवा उपस्थित रहे। समारोह शिक्षा, एकता और प्रतिभा सम्मान के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




