बागोड़ा पुलिस ने डीजल भरवाकर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया आज
बागोड़ा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देश तथा वृत्ताधिकारी भीनमाल के सुपरविजन में थाना अधिकारी बलदेव राम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 की सुबह मंडा उम्मेद पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की स्कॉर्पियो में करीब 6,300 रुपये का डीजल भरवाया गया। इसके बाद चालक भुगतान किए बिना मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पेट्रोल पंप संचालक की रिपोर्ट पर बागोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद अनीप पुत्र कालूराम विश्नोई (18) निवासी सिवाड़ा, थाना चितलवाना को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (GJ-08-CM-8777) को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




