Categories लोड हो रही हैं...

बागोड़ा में बोलेरो पलटी हादसा एक की मौत तीन घायल

बागोड़ा के नरसाना के पास नीलगाय को बचाने में बोलेरो पलट गई, एक की मौत, तीन घायल हुए, विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा।

रामाराम सोलंकी21 April 2026
बागोड़ा में बोलेरो पलटी हादसा एक की मौत तीन घायल

बागोड़ा उपखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नरसाणा और सेवड़ी गांव के बीच बालाजी होटल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार चार लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कई बार पलट गई।

हादसे में दादाल निवासी डूंगरसिंह पुत्र वचनसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बागोड़ा निवासी गणपत सिंह पुत्र चेलसिंह, चौराऊ निवासी दिलीप सिंह पुत्र चंदनसिंह और बागोड़ा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत भीनमाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही बागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण नीलगाय को बचाने का प्रयास बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bagoda #RoadAccident #BoleroAccident #JaloreNews #RajasthanNews #AccidentNews #DeathNews #BreakingNews