उपखंड क्षेत्र बागोड़ा में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बागोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध अफीम और डोडा-चूरा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, ANTF टीम जालौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागोड़ा थाना क्षेत्र के रूपा की ढाणी (भालनी) में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। सूचना पर टीम ने बागोड़ा पुलिस के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी और घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के मकान के पास छिपाकर रखा गया नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरपत कुमार (33) पुत्र बगता राम, निवासी रूपा की ढाणी, भालनी (थाना बागोड़ा, जिला जालौर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध अफीम और 2.900 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जा रही थी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




