Categories लोड हो रही हैं...

दो दशक बाद बूंदी में बघेरवाल समाज का भव्य महाकुंभ

बूंदी में 25 नवंबर 2026 को होने वाले बघेरवाल जैन सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू, समाज के महाकुंभ को लेकर उत्साह चरम पर।

रवि गौतम23 June 2026
दो दशक बाद बूंदी में बघेरवाल समाज का भव्य महाकुंभ

बंधन मैरिज गार्डन, नेशनल हाईवे-52 स्थित बड़ानयागांव में सकल जैन बघेरवाल समाज की उपस्थिति में बघेरवाल जैन सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 नवंबर 2026 को प्रस्तावित बघेरवाल जैन सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लगभग दो दशक बाद आयोजित होने जा रहे इस विशाल सामाजिक महाकुंभ को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है।

सम्मेलन के संयोजक पदम कुमार बोरखंडिया, अध्यक्ष नरेंद्र कोटिया तथा समग्र दिगम्बर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष भीमराज जठानीवाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सम्मेलन स्थल, व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के दौरान समिति का विस्तार करते हुए वित्त समिति एवं परिणय (वर-वधू) समिति का गठन भी किया गया, ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के भामाशाहों ने भी खुलकर सहयोग का भरोसा जताया और आर्थिक सहयोग की घोषणाएं कीं। बैठक में सम्मेलन शिरोमणि के रूप में नरेंद्र, महेंद्र, राजकुमार, धर्मचंद एवं महावीर लाम्बाबास (गोठड़ा वाले) के नामों की घोषणा की गई। वहीं ध्वजारोहण कर्ता के रूप में पदम कुमार एवं अमोल कुमार बोरखंडिया (बड़ानयागांव) तथा पंडाल उद्घाटन कर्ता के रूप में भीमराज, मनोज, राकेश एवं मुकेश जठानीवाल (देवली) के नाम घोषित किए गए।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण एवं फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलेगी तथा सामूहिकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक के अंत में संयोजक पदम कुमार बोरखंडिया, अध्यक्ष नरेंद्र कोटिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष भीमराज जठानीवाल ने उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BagherwalSamaj #SamuhikVivah #BundiNews #JainSamaj #BagherwalJain #RajasthanNews #CommunityEvent #MarriageConference #SocialUnity #Bundi #Rajasthan #DigambarJain #ViralNews #HindiNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

दो दशक बाद बूंदी में बघेरवाल समाज का भव्य महाकुंभ | eNews Bharat