वजीरपुर उपखंड के बड़ोली गांव में सोमवार को 22 वर्षीय महिला मनीषा महावर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई।
परिजनों के अनुसार घर में आपसी कहासुनी के बाद महिला ने यह कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे वजीरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर राकेश गोयल के अनुसार मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजन शव को बिना अनुमति घर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वापस अस्पताल लाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




