कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित बड़ के बालाजी मंदिर परिसर में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के विकास, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन और समिति को अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र प्रसाद विजयवर्गीय को संरक्षक, पवन कुमार जैन को अध्यक्ष, सुरेश कुमार सैनी को उपाध्यक्ष तथा प्रेमचंद कुमावत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा जीतू को व्यवस्थापक, दिनेश साहू को महामंत्री तथा पारस लाम्बावाले को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सलाहकार मंडल में कालू दर्जी, कालू सैन, हेमराज सैनी, रामकिशन कुमावत और राजू साहू को शामिल किया गया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि अन्य लोगों को भी समिति से जोड़ा जाएगा, ताकि मंदिर की गतिविधियों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक के अंत में नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया और बड़ के बालाजी महाराज मंदिर के विकास तथा धार्मिक आयोजनों को और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से करने का संकल्प लिया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook:




