मांगरोल कस्बे और आसपास के गांवों में छोटे बच्चों में स्मार्ट मोबाइल फोन का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। छोटी उम्र के बच्चे के हाथ में यदि परिवार के सदस्य का मोबाइल आ जाए और उसमें कार्टून चलने लगें, तो वे खाना-पीना तक भूल जाते हैं।
मांगरोल उप जिला चिकित्सालय के पीएमओ सोभागमल मीणा ने बताया कि 2 से 16 साल तक के बच्चों को अत्यधिक मोबाइल देने से उनके मस्तिष्क विकास में बाधा, एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन, तनाव और कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम और मोबाइल रेडिएशन का अधिक उपयोग बच्चों की पढ़ाई से ध्यान भटकाता है और उनके व्यवहार पर नकारात्मक असर डालता है।
डॉक्टर ने माता-पिता को सलाह दी कि घर में मोबाइल का सीमित उपयोग करें, बच्चों से खुलकर बातचीत करें और धीरे-धीरे मोबाइल की लत को कम करने का प्रयास करें ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही दिशा में हो सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




