Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर के अयान मोहम्मद ने एमबीबीएस में दूसरा स्थान पाया

सवाई माधोपुर के अयान मोहम्मद ने पहले प्रयास में एमबीबीएस में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया, युवाओं के लिए प्रेरणा बने।

बृजेश त्रिवेदी28 March 2026
सवाई माधोपुर के अयान मोहम्मद ने एमबीबीएस में दूसरा स्थान पाया

सवाई माधोपुर। शहर में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब जिला मुख्यालय के अंसारी मोहल्ला निवासी अयान मोहम्मद ने एमबीबीएस में पहले ही प्रयास में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही अयान मोहम्मद अब डॉ. अयान मोहम्मद बन गए हैं।

अयान, रहीस अहमद के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे शहर में गर्व और उत्साह का माहौल बन गया। जैसे ही परिणाम की जानकारी सामने आई, मुस्लिम समाज सहित शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सम्मान समारोह का आयोजन कर अयान को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने उनकी मेहनत, लगन और सफलता की सराहना की।

इस मौके पर शहर काजी निसार उल्लाह, डॉ. अजीज आजाद, डॉ. अकरम खान, बालिग अहमद, हिमायु कबीर खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अयान की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

अयान मोहम्मद की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सवाई माधोपुर के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी मेहनत और समर्पण आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #AyaanMohammad #MBBSResult #RajasthanTopper #SuccessStory #StudentInspiration #EducationNews #ProudMoment #IndiaStudents #eNewsBharat