प्रेस नोट – केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर ने कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं के माध्यम से उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान को किसानों तक पहुँचाने का दिया संदेश
आज दिनांक 06-05-2026 को मालपुरा तहसील के तिलक माध्यमिक विद्यालय मालपुरा के कृषि संकाय के 78 छात्र-छात्राओं को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में उपयोगी संसाधनों के उचित एवं संतुलित उपयोग विषय पर जानकारी दी गई।
संस्थान निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने छात्र-छात्राओं को संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं जैविक खेती के लाभों के बारे में जागरूक किया तथा आग्रह किया कि वे यह संदेश अपने अभिभावकों एवं किसानों तक पहुंचाएं।
आईजीएफआरआई पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र अविकानगर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. हरिसिंह मीना ने समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, जल प्रबंधन एवं उन्नत कृषि क्रियाओं के माध्यम से अधिक पैदावार प्राप्त करने की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी।
डॉ. एल.आर. गुर्जर ने मृदा स्वास्थ्य का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता तथा रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने संस्थान के विभिन्न सेक्टरों एवं प्रयोगशालाओं का भ्रमण करवाकर तकनीकी जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. रंगलाल मीना, श्री मोहनसिंह एवं श्री अंशुल शर्मा भी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




