भाकृअनुप–केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में आज प्रातः भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ‘खेलो इंडिया स्कीम’ के अंतर्गत साइक्लिंग दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ भेड़ चौराहा अविकानगर से प्रारंभ होकर कैंपस परिसर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नियमित कर्मचारी, संविदाकर्मी एवं अविकानगर परिसर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपने संबोधन में निदेशक डॉ. तोमर ने साइक्लिंग को दैनिक जीवन में अपनाने पर बल देते हुए इसे सुबह-शाम की नियमित शारीरिक गतिविधि के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने सभी कैंपस वासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल समन्वय श्री पप्पू मीना, सहायक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बेज़ुबान पक्षियों के लिए गर्मियों में ठंडे पानी हेतु परिंडे का भी वितरण निदेशक डॉ. अरुण कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने सभी से अपील की कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाना की व्यवस्था अवश्य करें।
अविकानगर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




