Categories लोड हो रही हैं...

अविकानगर गडसा में प्रादेशिक किसान मेला संपन्न

अविकानगर संस्थान के गडसा केंद्र में प्रादेशिक किसान मेला आयोजित हुआ।

सुरेश भदाला18 February 2026
अविकानगर गडसा में प्रादेशिक किसान मेला संपन्न

अविकानगर संस्थान के गडसा कुल्लू केंद्र पर प्रादेशिक किसान मेला एवं किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित

भाकृअनुप–केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र (NTRS) गडसा, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 18 फरवरी 2026 को प्रादेशिक किसान मेला एवं किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से 600 से अधिक महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. धीर सिंह, निदेशक, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एन.एच. मोहन, निदेशक, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो, करनाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक, अविकानगर संस्थान ने की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य के कृषि संस्थानों से सहायक निदेशक डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, डॉ. राकेश देवलाश, डॉ. सुरेंद्र ठाकुर तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर. पुरुषोत्तम (अध्यक्ष, NTRS) सहित डॉ. अजय कुमार एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री इंद्रभूषण कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद सत्र आयोजित हुआ, जिसमें किसानों की समस्याओं, पशुपालन, ऊन उत्पादन, नस्ल सुधार और डेयरी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. धीर सिंह ने हिमाचल प्रदेश के किसानों को उन्नत डेयरी तकनीकों से शीघ्र जोड़ने का आश्वासन दिया और प्रति पशु उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक ज्ञान अपनाने पर बल दिया।

डॉ. एन.एच. मोहन ने हिमाचल की पशु संपदा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु अपनी वैज्ञानिक टीम द्वारा क्षेत्रीय केंद्र के साथ समन्वय में कार्य करने का विश्वास दिलाया। डॉ. अरुण कुमार तोमर ने संस्थान की उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में गडसा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल रहीम चौधरी को गद्दी भेड़ नस्ल एवं उसके सेक्टर विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए “बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

कृषि एवं पशुपालन उन्नत तकनीकों की प्रदर्शनी, पशु प्रदर्शनी तथा प्रकाशनों (भेड़पालन कैलेंडर, न्यूज़लेटर एवं भेड़पालन बुलेटिन) का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। प्रगतिशील किसानों की सफलता कहानियों को मंच पर साझा कर सम्मानित किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी स्टॉल को भी पुरस्कृत किया गया।

हिमाचल प्रदेश के ऊनी उत्पादों की प्रदर्शनी और गडसा स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. निरंजन, डॉ. सत्यवीरसिंह डागी, डॉ. अमरसिंह मीना, डॉ. सरोबाना सरकार, डॉ. रजनी चौधरी, डॉ. पल्लवी चौहान सहित गडसा एवं अविकानगर के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। किसानों को केंद्र का भ्रमण कराकर अनुसंधान गतिविधियों से अवगत कराया गया और उनके प्रश्नों का समाधान किया गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री इंद्रभूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। अविकानगर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Avikanagar #KisanMela2026 #ICAR #SheepFarming #AnimalHusbandry #HimachalPradesh #RajasthanFarmers #DairyTechnology #AgricultureNews #eNewsBharat

अविकानगर गडसा में प्रादेशिक किसान मेला संपन्न | eNews Bharat