अविकानगर स्थित केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के फ्लैगशिप कार्यक्रम “मेरा गांव मेरा गौरव” के तहत कड़ीला गांव में रात्रि चौपाल एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग और जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करना था।
कार्यक्रम संस्थान निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें टीम लीडर डॉ रणधीर सिंह भट्ट ने जैविक खाद के उपयोग और पशुओं के पोषण प्रबंधन पर जानकारी दी।
डॉ सुभाष कच्छावा ने पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, डॉ अजित सिंह महला ने पशु प्रजनन प्रबंधन तथा डॉ नृपेन्द्र प्रताप सिंह ने गर्मियों में पशुओं के उचित प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया।
इसके साथ ही पशुओं की विभिन्न बीमारियों के लिए परामर्श दिया गया और पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर भी वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में 50 महिला किसानों सहित कुल 80 से अधिक किसानों और पशुपालकों ने भाग लिया। तकनीकी अधिकारी महेश चंद मीणा, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र सिंह तथा पशुधन सहायक देवराज गुर्जर का भी सहयोग रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




