भा.कृ.अनु.प.-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2026 के अवसर पर 29 अप्रैल 2026 को “बौद्धिक संपदा एवं नवाचार” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने की। उन्होंने विशेषज्ञ का स्वागत करते हुए वैज्ञानिकों से बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में संस्थान की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
कार्यशाला में बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार कमल (लेक्सऑर्बिस) ने पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, भौगोलिक संकेतक सहित बौद्धिक संपदा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में इनके उपयोग और वाणिज्यीकरण के महत्व को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों और प्रतिभागियों ने संस्थान के बौद्धिक संपदा प्रबंधन एवं वर्तमान पोर्टफोलियो पर विशेषज्ञ के साथ विचार-विमर्श किया।
इस कार्यशाला में विभागाध्यक्षों, क्षेत्रीय केंद्रों के प्रभारी, वैज्ञानिकों एवं अनुसंधान सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अरुण कुमार तोमर ने कहा कि बौद्धिक संपदा के प्रति जागरूकता और नवाचार आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देना संस्थान के वैज्ञानिक कार्यों की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विनोद कदम द्वारा किया गया तथा अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञ का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




