कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पावटा उपखंड स्थित प्रागपुरा में जिला स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रागपुरा खेल स्टेडियम से प्रारंभ होकर भाकरी तक किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर राजस्थान साइकिलिंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक मुखराम धनकर, साधना शर्मा, महिला जनप्रतिनिधि एलेन स्वामी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजस्थान साइकिलिंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की पहल पर महिलाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए देश के 200 शहरों में इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने क्षेत्र और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




