Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में अशोक बैरवा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सवाई माधोपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संगठन मजबूती, जनसंपर्क और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

बृजेश त्रिवेदी27 June 2026
सवाई माधोपुर में अशोक बैरवा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा ने संगठन मजबूती का किया आह्वान

सवाई माधोपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा के आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री राजेश पहाड़िया, उपाध्यक्ष बसंती लाल सैनी, उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौधरी, सचिव टीकाराम मीना, सचिव चेतराम गुर्जर तथा मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

स्वागत समारोह के दौरान अशोक बैरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा भविष्य की चुनावी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी राजीव गांधी संगठन के दशरथ मीना, इकबाल खान, सेवानिवृत्त तहसीलदार बद्रीलाल महावर, डायरेक्टर घनश्याम मीना, काडूराम मीना, बनवारी बैरवा, सरपंच राजेश मीणा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें।

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PoliticalUpdates#RajasthanNews#CongressWorkers #RajasthanPolitics #CongressNews #PoliticalNews #eNewsBharat

सवाई माधोपुर में अशोक बैरवा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत | eNews Bharat