बूंदी में आशा सहयोगिनियों ने वर्ष 2023-2024, 2024-2025 और 2025-2026 के अटके हुए इन्सेंटिव भुगतान को जल्द से जल्द दिलवाने की मांग को लेकर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि डोडी सबसेंटर और मरां सबसेंटर की सभी आशा सहयोगिनियों द्वारा कई बार उपखण्ड चिकित्सा अधिकारी नैनवां एवं सीएससी बांसी के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
करीब तीन वर्षों से इन्सेंटिव राशि अटकी होने के कारण आशा सहयोगिनियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आवश्यक कार्यों में भी दिक्कत हो रही है।
ज्ञापन देने वालों में सोनू कुमारी, सन्ता गुर्जर, सुमन, रामकन्या, शिमला सहित कई आशा सहयोगिनी शामिल रहीं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




