Categories लोड हो रही हैं...

अधिकमास सोमवती अमावस्या पर अरणेश्वर धाम में उमड़ी भीड़

अधिकमास और सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर अरणेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विशेष धार्मिक अनुष्ठान और दुर्गा पाठ जारी हैं।

बृजेश त्रिवेदी15 June 2026
अधिकमास सोमवती अमावस्या पर अरणेश्वर धाम में उमड़ी भीड़

अधिकमास और सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर भगवतगढ़ स्थित अरणेश्वर धाम शिवकुंड में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। बीते दो दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

धाम में प्रतिदिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान, शिवार्चन, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप तथा सवा लाख मंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन पंडित आचार्य अभिषेक मुद्गल के सानिध्य में निरंतर जारी है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

अरणेश्वर धाम में 11 विद्वान पंडितों की उपस्थिति में नौ दिवसीय दुर्गा पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है। अधिकमास और सोमवती अमावस्या के विशेष धार्मिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। भक्तजन शिवकुंड में दर्शन कर पूजा-अर्चना के साथ आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

पंडित अभिषेक मुद्गल ने बताया कि अधिकमास में सोमवती अमावस्या का पड़ना अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए जप, तप, दान और पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। यही कारण है कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही।

उन्होंने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। 20 जून को हवन एवं पूर्णाहूति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AraneshwarDham #Bhagwatgarh #SomvatiAmavasya #AdhikMaas #Shivkund #Rudrabhishek #MahamrityunjayaMantra #DurgaPath #ReligiousNews #SawaiMadhopur #RajasthanNews #HinduFestival #SpiritualIndia #BreakingNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

अधिकमास सोमवती अमावस्या पर अरणेश्वर धाम में उमड़ी भीड़ | eNews Bharat