Categories लोड हो रही हैं...

आरामपुरा–पन्द्राहेड़ा सड़क विवाद सुलझा, राजस्व टीम ने कराया सीमांकन

टोडारायसिंह में आरामपुरा–पन्द्राहेड़ा सड़क सीमांकन विवाद राजस्व टीम के हस्तक्षेप से सुलझा। पीडब्ल्यूडी ने सीमाज्ञान कराया, निर्माण कार्य पुनः शुरू होने की संभावना है।

उमाशंकर शर्मा22 April 2026
आरामपुरा–पन्द्राहेड़ा सड़क विवाद सुलझा, राजस्व टीम ने कराया सीमांकन

टोडारायसिंह क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत स्टेट हाईवे-37 (मालपुरा-टोडारायसिंह) लिंक रोड पर आरामपुरा चौराहे से पन्द्राहेड़ा तक बन रही सड़क के सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और सीमाज्ञान की प्रक्रिया पूरी कराई, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझ गया। इससे पहले पिछले सप्ताह सड़क चौड़ीकरण के दौरान सीमांकन को लेकर ग्रामीण खातेदारों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे, जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी और विभागीय टीम को कार्य रोककर लौटना पड़ा था।

मंगलवार को पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता रोशन मीणा, गिरदावर गोकुल राम, पटवारी बिजेंद्र सहित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत सीमांकन कराया। इस दौरान किसानों ने यह मांग भी रखी कि निर्माण कार्य के दौरान उनके खेतों के किनारों से मिट्टी नहीं ली जाए।

गौरतलब है कि इस सड़क परियोजना के तहत लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर करीब 47.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसका निर्माण कार्य अमित कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है।

इस सड़क के बनने से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BreakingNews #Todaraisingh #RoadConstruction #PWD #LandDispute #RevenueTeam #RajasthanNews #Infrastructure #LocalNews #eNewsBharat