Categories लोड हो रही हैं...

अपरा एकादशी पर भूडा बालाजी मंदिर में भजन संध्या आयोजित

अपरा एकादशी पर टोडारायसिंह के श्री भूडा बालाजी मंदिर में भव्य भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे।

उमाशंकर शर्मा15 May 2026
अपरा एकादशी पर भूडा बालाजी मंदिर में भजन संध्या आयोजित

कस्बे स्थित श्री राम जानकी श्री भूडा के बालाजी महाराज मंदिर परिसर में अपरा एकादशी के अवसर पर श्री श्याम परिवार के सानिध्य में भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम के पुण्यार्जक शिशुपाल सैनी ई-मित्र वाले रहे।

भजन संध्या में टोडारायसिंह के प्रसिद्ध गायक कलाकार बाबूलाल जांगिड़, मुकेश वैष्णव, विजय गौतम एवं आशीष विजयवर्गीय ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने “कीर्तन की है रात”, “सांवरिया सेठ दे दे” सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव से नाचते और जयकारे लगाते नजर आए।

इस दौरान मंदिर के पुजारी गोपाल महाराज वैष्णव ने श्री राम जानकी दरबार एवं श्री भूडा के बालाजी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महंत श्री भगवान दास जी महाराज, श्री श्याम परिवार के संरक्षक रामस्वरूप गुप्ता, अध्यक्ष हनुमान सिंघल, दिनेश साहू, बनवारी पाराशर, अशोक सैनी, जगदीश पाण्डेता, रामपाल टेलर, दिलीप मूमियां, जीतू बोहरा और बृजमोहन सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#अपरा_एकादशी #भूडा_बालाजी #भजन_संध्या #टोडारायसिंह #भक्ति #मंदिर #धार्मिक_कार्यक्रम #राजस्थान #श्रद्धालु #श्याम_परिवार #trending #bhajan #news #rajasthannews #eNewsBharat

अपरा एकादशी पर भूडा बालाजी मंदिर में भजन संध्या आयोजित | eNews Bharat