Categories लोड हो रही हैं...

अपरा एकादशी पर मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल

अपरा एकादशी पर टोडारायसिंह के श्री भूडा बालाजी मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की, भजन-कीर्तन से परिसर भक्तिमय हुआ और सुख-समृद्धि की कामना की।

उमाशंकर शर्मा13 May 2026
अपरा एकादशी पर मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल

कस्बे के श्री भूडा के बालाजी मंदिर परिसर में बुधवार को अपरा एकादशी के पावन अवसर पर महिलाओं ने भगवान विष्णु एवं श्रीराम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महिलाओं ने व्रत रखकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिर महंत श्री भगवान दास महाराज एवं पुजारी गोपाल वैष्णव ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा या अचला एकादशी कहा जाता है। यह भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र एकादशी मानी जाती है, जो पापों का नाश कर अपार पुण्य प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत करने से गंगा स्नान, केदारनाथ दर्शन और ग्रहण काल में दान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा, व्रत एवं रात्रि जागरण का विशेष महत्व माना गया है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AparaEkadashi #TonkNews #BhaktiNews #MandirNews #BhajanKirtan #ReligiousNews #WomenDevotion #Trending