वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ में रह रहे बुजुर्गों के लिए राजस्थान सरकार के समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना रहा।
कैंप में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीतम सिंह ने वृद्धजनों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की और जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराईं। उन्होंने बुजुर्गों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
आश्रम संचालक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य विभाग श्रीगंगानगर के सहयोग से आयोजित की गई है। इस प्रयास से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और वे बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि डॉ. केशव कामरा का इस कार्य में विशेष योगदान रहा है। वे अनूपगढ़ में पदस्थापना के बाद से ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का विशेष ध्यान रख रहे हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध करा रहे हैं।
यह हेल्थ कैंप बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




