Categories लोड हो रही हैं...

सामाजिक कार्यकर्ता अनीता मीणा ने सेवा कार्यों से मनाया जन्मदिन

जयपुर में समाजसेवी अनीता मीणा ने जन्मदिन मानव सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया, वृद्धाश्रम में 250 लोगों को भोजन कराकर वस्त्र भेंट किए।

भरत देवड़वाल11 March 2026
सामाजिक कार्यकर्ता अनीता मीणा ने सेवा कार्यों से मनाया जन्मदिन

सामाजिक कार्यकर्ता अनीता मीणा ने मानव सेवा पखवाड़े के तहत मनाया अपना जन्मदिन

जयपुर के इमली फाटक निवासी प्रमुख समाजसेवी और सारथी फाउंडेशन की फाउंडर अनीता मीणा ने सोमवार 9 मार्च को अपना जन्मदिन मानव सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए विभिन्न सेवा कार्य किए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में 250 लोगों को भोजन करवाकर उन्हें वस्त्र भेंट किए और उनका आशीर्वाद लिया।

वृद्धाश्रम में की सेवा

अनीता मीणा जयपुर के जामडोली स्थित “अपना घर आश्रम” पहुंचीं, जहां उन्होंने वृद्धजनों की सेवा करते हुए उन्हें भोजन कराया और कपड़े भेंट किए। इस दौरान उनके साथ पति जगदीश नारायण मीणा, रामकेश मीणा, अनीता नागर, लक्ष्मी मीणा, पेरिस शर्मा, ओमबाला मीना और चंचल सहित परिवारजन और मित्र मंडली के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अपने हाथों से वृद्धजनों की सेवा की।

सेवा और समर्पण ही जीवन का उद्देश्य

इस अवसर पर अनीता मीणा ने कहा कि व्यक्ति का सेवा और समर्पण ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की सेवा करना हम सभी का दायित्व है और सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद, दीन-हीन और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि सारथी फाउंडेशन के माध्यम से वे समाज सेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाना चाहती हैं तथा समाज को सकारात्मक दिशा देना उनका उद्देश्य है।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

अनीता मीणा के इस सेवा कार्य की लोगों ने जमकर सराहना की और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि आपकी सेवा और समर्पण को सलाम, आपकी जिंदगी में खुशियों का हर पल हो नाम। सारथी फाउंडेशन के माध्यम से आपने समाज को दिया एक नया नाम।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AnitaMeena #JaipurNews #SocialWorker #SarthiFoundation #HumanService #RajasthanNews #CharityWork #PositiveNews #eNewsBharat #IndiaNews

सामाजिक कार्यकर्ता अनीता मीणा ने सेवा कार्यों से मनाया जन्मदिन | eNews Bharat