वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन में अनिल भक्कड़ बने राष्ट्रीय संयोजक, मिली नई जिम्मेदारी
वैश्य समाज के उत्थान एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे बोरावड़ निवासी एवं दिल्ली प्रवासी अनिल भक्कड़ को वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल गुप्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अनिल भक्कड़ को संगठन के विस्तार, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा देशभर में वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों एवं घटकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर वैश्य अखाड़ा प्रमुख महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द गिरी महाराज ने कहा कि संगठन के प्रति अनिल भक्कड़ की निष्ठा, सक्रियता और समाज सेवा के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त होने पर समाज के गणमान्य लोगों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने अनिल भक्कड़ का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




