Categories लोड हो रही हैं...

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिला कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

झालावाड़ में आंगनबाड़ी महिला कर्मियों ने लंबित मांगों, बकाया मानदेय, पेंशन और सम्मान राशि की मांग को लेकर मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया।

आयुष गुप्ता20 June 2026
लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिला कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिला कर्मियों का मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन

अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार दोपहर बाद आंगनबाड़ी महिला कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कर्मियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की जिलाध्यक्ष मंजू कारपेंटर ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं महिला कर्मियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे महिला कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में मांग की गई कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के नाम किसी भी स्थिति में नहीं हटाए जाएं। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद आंगनबाड़ी महिला कर्मियों को 5 लाख रुपये की एकमुश्त सम्मान राशि प्रदान की जाए तथा प्रतिमाह 5 हजार रुपये पेंशन दी जाए, ताकि सेवा निवृत्ति के बाद उनका जीवन सम्मानपूर्वक व्यतीत हो सके।

महिला कर्मियों ने बताया कि अप्रैल 2026 से उनका मानदेय लंबित चल रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मियों के सामने परिवार के भरण-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी की।

संघ पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मंजू कारपेंटर, जिला प्रभारी मोहिनी देवी, जिला महामंत्री सावित्री नामदेव, संगठन मंत्री चन्द्रेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी महिला कर्मी एवं संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JhalawarNews #AnganwadiWorkers #WomenEmployees #RajasthanNews #MiniSecretariat #EmployeeProtest #HonorariumIssue #WomenAndChildDevelopment #Jhalawar #eNewsBharat

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिला कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन | eNews Bharat