Categories लोड हो रही हैं...

अणतपुरा में संत कृपानंद महाराज का भव्य स्वागत, हुआ सत्संग

अणतपुरा गांव में संत श्री 108 कृपानंद महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग और भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति में लीन रहे।

Enews Bharat6 March 2026
अणतपुरा में संत कृपानंद महाराज का भव्य स्वागत, हुआ सत्संग

अणतपुरा में संत श्री 108 कृपानंद महाराज का भव्य स्वागत, सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अणतपुरा (मोना कुमावत)। कस्बे के निकटतम ग्राम पंचायत अणतपुरा में बुधवार मध्यरात्रि को समस्त ढाणियों के सहयोग से भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और सत्संग का आनंद लिया।

इस अवसर पर शिव कुटिया कालख बांध जोबनेर आश्रम से पधारे संत श्री 108 कृपानंद महाराज का फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके सान्निध्य में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

संत कृपानंद महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि इस मायारूपी संसार को एक महाशक्ति संचालित कर रही है, जिसे भगवान कहा जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान की आराधना करता है और उन पर विश्वास रखता है, वह अपने जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति से मनुष्य के भीतर अद्भुत शक्ति और साहस का संचार होता है, जिससे वह जीवन की कठिनाइयों का सामना करने में सक्षम बनता है।

कार्यक्रम के दौरान रामस्वरूप कुमावत, भागचंद दम्बीवाल, सीताराम कुमावत, हेमाराम, बाबूलाल बरी, शंकरलाल कुमावत, सरदारमल कुमावत, ओमप्रकाश, चौथमल, झुथाराम और मुकेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KripanandMaharaj #Satsang #Anatpura #BhajanSandhya #RajasthanNews #ReligiousNews #SanatanDharma #Bhakti #SpiritualEvent #eNewsBharat

अणतपुरा में संत कृपानंद महाराज का भव्य स्वागत, हुआ सत्संग | eNews Bharat