Categories लोड हो रही हैं...

आनंदपुर कालू में महावीर जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

आनंदपुर कालू में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया।

जितेंद्र कुमार शर्मा30 March 2026
आनंदपुर कालू में महावीर जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

स्थानीय ग्राम आनंदपुर कालू में सोमवार 30 मार्च को भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर दिगंबर जैन नया मंदिर से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ दिगंबर जैन नया मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कबूतरों का चौक, श्री यादे मंदिर, धड़ो का मोहल्ला, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बड़ा बाजार होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची।

इस दौरान भगवान महावीर स्वामी को आकर्षक पालकी में विराजमान किया गया। शोभायात्रा में भजन गायक ललित कोठारी, चांदनी जैन, माणकचंद बम्ब, रतन गगवाल और बछराज पाटनी द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच महावीर प्रसाद कोठारी, लूणकरण जैन, सुनील कासलीवाल, महावीर प्रसाद बोहरा, जयकुमार पाटनी, विजयराज कांकरिया, नवीन जैन, आनंद जैन, लालचंद कोठारी, दौलत कासलीवाल, राकेश जैन, अमित कोठारी, श्रीपाल जैन, राहुल जैन, राजेश जैन और पंकज कासलीवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा में महिला मंडल की सदस्याओं सूर्यकला कांकरिया, आजाद देवी, मंजू कासलीवाल, मधु बोहरा, लक्ष्मी पाटनी, सुमित्रा जैन, माला भंडारी, चंचल रांका, शीला रांका, संतोष जैन, मोनिका जैन और सीमा जैन ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश देते हुए जयकारे लगाए।

इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MahavirJayanti #AnandpurKalu #JainSamaj #Shobhayatra #ReligiousEvent #Ahimsa #JainFestival #RajasthanNews #Bhakti #MahavirSwami

आनंदपुर कालू में महावीर जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा | eNews Bharat